लाइव न्यूज़ :

अधजली, नग्‍न अवस्‍था में मिली स्‍नातक की छात्रा, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 23, 2021 13:41 IST

Open in App

शाहजहांपुर 23 फरवरी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में कॉलेज से गायब होने के बाद स्नातक की छात्रा अधजली हुई एवं नग्न अवस्था में राज मार्ग के किनारे मिली, जिसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार छात्रा के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने मंगलवार को बताया कि शहर के ही एक कॉलेज में स्नातक में पढ़ने वाली छात्रा लखनऊ-बरेली राजमार्ग पर नगरिया मोड़ के पास खेतों में नग्न अवस्था में मिली है।

उन्होंने बताया कि ''छात्रा 15 दिन में एक बार अपने पिता के साथ कॉलेज कक्षा करने आती थी और सोमवार को वह अपने पिता के साथ बरेली मोड़ स्थित स्वामी सुकदेवानंद पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में पढ़ने के लिए आई। छात्रा का पिता कॉलेज के बाहर बैठा रहा जबकि छात्रा पढ़ने के लिए कॉलेज में चली गई।''

उन्होंने बताया की जानकारी के मुताबिक, ‘‘जब तीन बजे तक छात्रा वापस नहीं आई तो उसके पिता ने तलाश शुरू की। इस बीच छात्रा के पिता को किसी ने सूचना दी की उसकी बेटी नगरिया मोड़ के पास जली हुई अवस्था में पड़ी है और पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज ला रही है।’’

एसपी के मुताबिक पुलिस अधिकारी तथा मजिस्ट्रेट द्वारा छात्रा के बयान लेने का काफी प्रयास किया गया परंतु वह बोल नहीं सकी।

उन्होंने बताया कि छात्रा काफी जल गई है, ऐसे में उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

छात्रा के पिता ने पत्रकारों को बताया,''वह खुद अचंभित हैं क्योंकि बेटी कभी अकेले कॉलेज नहीं आई और अगर हमें कोई काम होता था तो बेटी आने के लिए मना कर देती थी। सप्ताह या 15 दिन में वह बेटी को लेकर आते थे और कॉलेज के बाहर बैठकर उसका इंतजार करते थे और पढ़ाई पूरी होने के बाद वह खुद बेटी को लेकर गांव तक जाते थे।''

गंभीर रुप से जली छात्रा थाना जलालाबाद के एक गांव की निवासी है और वहीं से शाहजहांपुर के इस कॉलेज में पढ़ने आती थी।

पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार पांडे ने सोमवार देर रात को छात्रा को देखने के साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण किया।

गौरतलब है कि मुमुक्षु आश्रम के अंतर्गत संचालित होने वाले स्वामी सुकदेवानंद पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के अधिष्‍ठाता पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्‍मयानंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग