लाइव न्यूज़ :

अदिवी शेष की फिल्म ‘मेजर’ फरवरी 2022 में रिलीज होगी

By भाषा | Updated: November 3, 2021 13:03 IST

Open in App

मुंबई, तीन नवंबर दक्षिण भारतीय अभिनेता अदिवी शेष ने बुधवार को बताया कि उनकी फिल्म ‘मेजर’ सिनेमाघरों में 11 फरवरी, 2022 को रिलीज होगी। यह फिल्म 2008 में मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है।

कई भाषाओं में बनी ‘मेजर’ का निर्देशन ‘गुडाचारी’ के लिए मशहूर शशि किरण टिक्का ने किया है। फिल्म में मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन को दिखाया गया है, जिन्होंने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी थी।

इस फिल्म के निर्माण से दक्षिण भारत के सुपरस्टार महेश बाबू भी जुड़े हैं। कोविड-19 महामारी की वजह से कई बार इस फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी। इस फिल्म की शूटिंग 120 दिनों में 75 स्थानों पर हुई है और यह तेलुगु, हिंदी और मलयालम भाषाओं में बनी है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अभिनेता ने फिल्म की रिलीज की तारीख बताई। उन्होंने बताया कि यह फिल्म अब 11 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच