लाइव न्यूज़ :

आदिवासी व्यक्ति ने कहा कि हिरासत में उसका उत्पीड़न किया गया और चोरी कबूलने के लिए मजबूर किया गया

By भाषा | Updated: November 27, 2021 22:23 IST

Open in App

वायनाड, 27 नवंबर एक आदिवासी व्यक्ति ने शनिवार को दावा किया कि हिरासत में उसका उत्पीड़न किया गया और चोरी की बात कबूल करने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद विपक्षी कांग्रेस, भाकपा की युवा शाखा एआईएसएफ ने संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है लेकिन पुलिस के एक उच्चाधिकारी ने आरोपों से इंकार किया है।

मीनांगड़ी के नजदीक अतिकाडावू पनिया आदिवासी कॉलोनी के दीपू (22) ने कुछ समाचार चैनलों से कहा कि पुलिस ने उसका उत्पीड़न किया और पांच नवंबर को कार चोरी की बात कबूल करने के लिए बाध्य किया। उसने कहा कि एक मोटरसाइकिल और एक घर में चोरी की बात कबूल करने के लिए भी उसे बाध्य किया गया।

उसके रिश्तेदारों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसके खिलाफ फर्जी मामला बनाया गया और बताया कि उसे कार चलाना नहीं आता है।

बहरहाल, वायनाड के पुलिस अधीक्षक अरविंद सुकुमार में सभी आरोपों से इंकार किया और ‘पीटीआई’ से कहा कि आरोपी डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल कर कार के अंदर दाखिल हुआ और उसे कुछ दूरी तक ले गया लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया।

दीपू की मां के. बैजूनाथ की शिकायत पर राज्य मानवाधिकार आयोग के एक न्यायिक सदस्य ने बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच करने का आदेश दिया था। एसएचआरसी 14 दिसंबर को मामले की सुनवाई करेगा।

कांग्रेस नेता और विधायक आई. सी. बालकृष्णन ने मीडिया से कहा कि पुलिस की कार्रवाई दलित समुदाय से ‘‘घोर अन्याय’’ है और कांग्रेस आरोपी को कानूनी सहायता मुहैया कराएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र