लाइव न्यूज़ :

अंधविश्वास के चलते आदिवासी पिता ने पांच साल के बेटे को कुल्हाड़ी से मार डाला

By भाषा | Updated: December 3, 2021 23:15 IST

Open in App

अलीराजपुर, तीन दिसंबर मध्य प्रदेश में अलीराजपुर जिले के एक गांव में अपने पांच वर्षीय बेटे को परिवार के लिए कथित तौर पर अशुभ मानते हुए एक अंधविश्वासी पिता ने उसकी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।

जिला पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर स्थित खरखड़ी गांव में हुई। उन्होंने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि गांव के दिनेश डावर (28) ने अपने बेटे राम पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उसे सात टुकड़ों में काटकर घर के सामने जमीन में दफना दिया। उन्होंने बताया कि गांव के सरपंच ने यह देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी।

सिंह ने कहा, ‘‘ हमने डावर को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हमें बताया कि उसकी गुरु माता (अध्यात्मिक गुरु) ने उससे कहा था कि राम परिवार के लिए अशुभ है। इसलिए उसकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं रहती है और उसका परिवार मुश्किलों का सामना कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि आरोपी की कथित गुरु माता को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

सिंह ने बताया कि पुलिस जिले में साक्षरता को बढ़ावा देने तथा अंधविश्वास को हतोत्साहित करने और शराब नहीं पीने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर