लाइव न्यूज़ :

UPSC Results 2023: कौन हैं आदित्य श्रीवास्तव, जिन्होंने UPSC परीक्षा में किया टॉप, यहां जानिए

By आकाश चौरसिया | Updated: April 16, 2024 17:56 IST

UPSC Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सर्विस के फाइनल नतीजे आज घोषित कर दिए हैं। सामने आए रिजल्ट में आदित्य श्रीवास्तव ने परीक्षा में टॉप किया है। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं आदित्या श्रीवास्तव और किन विषयों में उन्हें महारथ हासिल है।

Open in App
ठळक मुद्देUPSC Result 2023: आदित्य श्रीवास्तव ने परीक्षा में टॉप कियाUPSC Result 2023: दूसरे नंबर पर अनिमेष प्रधान रहेंUPSC Result 2023: तीसरी रैंक पर Donuru Ananya रेड्डी रहीं

UPSC Result 2023:संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सर्विस के फाइनल नतीजे आज घोषित कर दिए हैं। सामने आए रिजल्ट में आदित्य श्रीवास्तव ने परीक्षा में टॉप किया है। हालांकि अभी आए नतीजों को देखते हुए अगर कोई भी कैंडिडेट्स अपने नतीजे देखना चाहते हैं, तो यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

इस साल कुल 1016 अभ्यर्थियों का चुनाव आईएस, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सरकार से जुड़ी ग्रुप ए और ग्रुप बी की नौकरी पर हुआ है। परीक्षा में पहली रैंक आदित्य श्रीवास्तव ने अच्छा स्कोर किया, अनिमेष प्रधान ने दूसरी रैंक हासिल किया, तीसरी रैंक पर Donuru Ananya Reddy रहीं, पी के सिद्धार्थ रामकुमार चौथे नंबर पर रहें और पांचवे स्थान पर रुहानी ने ये रैंक किया। 

  यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 28 मई 2024 को आयोजित की गई थी। यूपीएससी मुख्य परीक्षा 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर 2023 को आयोजित की गई थी। इसके बाद और अंतिम पड़ाव में व्यक्तिगत परीक्षण के लिए इटरव्यू जनवरी-अप्रैल 2024 में आयोजित किए गए थे। 

आयोग द्वारा कई सेवाओं में नियुक्ति के लिए 1016 उम्मीदवारों (664 पुरुष और 352 महिलाएं) की सिफारिश की गई है। अंतिम रूप से योग्य उम्मीदवारों में टॉप 5 में 3 पुरुष और दो महिला कैंडिडेट शामिल हैं।

कौन हैं आदित्य श्रीवास्तव?आदित्य श्रीवास्तव की सफलता की राह उनके जन्मस्थान से शुरू हुई, जहां उन्होंने अलीगंज में सीएमएस लखनऊ में अपनी शिक्षा पूरी की। वहां, उन्होंने अच्छा परफॉर्म किया और 12वीं कक्षा की परीक्षा में आश्चर्यजनक रूप से 95 फीसदी अंक भी अर्जित किए हैं।

आदित्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के छात्र रहें और उन्होंने बीटेक और एमटेक की पढ़ाई कानपुर आईआईटी से पूरी की है। आदित्य ने कुछ समय के लिए एनालिस्ट के तौर पर गोल्डमैन सैक्स में 2 साल काम भी किया, आदित्य को डायनाशोर्स के बारे में अध्ययन करने का शौक है। रिलेशनशिप डायनेमिक्स के बारे में भी आदित्य ने अध्ययन किया और उनका यह विषय ऑपशनल भी रहा है। इस बार आदित्य का दूसरा अटेम्प्ट था और इससे पहले 2022 में सफल होने पर उन्हें आईपीएस में मौका मिला था। 

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगIASIPS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतबिहार में 1 अप्रैल से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान?, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा- यातायात, स्वच्छता और नागरिक सुविधा पर दें ध्यान?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्टआईएएस संजीव हंस चलाता था संगठित नेटवर्क, सीधे पैसे लेने के बजाय 9 लोगों को दिया काम, ऐसा खाया कमीशन

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे