लाइव न्यूज़ :

आदित्य नारायण, पत्नी श्वेता अग्रवाल कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 3, 2021 18:31 IST

Open in App

मुंबई, तीन अप्रैल गायक और टीवी प्रस्तोता आदित्य नारायण ने शनिवार को कहा कि वह और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं तथा अभी पृथकवास में हैं।

आदित्य (33) ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी। वह अभी गायन रियलिटी शो "इंडियन आइडल" के वर्तमान सीजन का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘नमस्कार! दुर्भाग्य से, पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ ही मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं और पृथकवास में हूं। कृपया सुरक्षित रहें और प्रोटोकॉल का पालन करते रहें, हमारे लिए प्रार्थना करते रहें। यह समय भी गुजर जाएगा।

अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल (35) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी यही संदेश दिया। दोनों की पिछले साल दिसंबर में शादी हुयी थी।

ऐसी खबरें हैं कि नारायण की अनुपस्थिति में अब अभिनेता जय भानुशाली "इंडियन आइडल" कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 8,832 नए मामले सामने आए थे, जो महामारी शुरू होने के बाद से किसी एक दिन की सबसे अधिक संख्या थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू