लाइव न्यूज़ :

अधीर ने आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के प्रति शोक प्रस्ताव लाने के लिए बिरला को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: November 28, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सदन के अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिख कर विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन के दौरान हुई किसानों की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए संसद में एक प्रस्ताव लाने का अनुरोध किया है।

कांग्रेस नेता ने लोकसभा अध्यक्ष को लोकसभा में कार्यवाही के सुचारू संचालन के लिए एक उपाध्यक्ष की नियुक्त करने के लिए भी लिखा है।

चौधरी ने एक अन्य पत्र में सोमवार से शुरू हो रहे (संसद के) शीतकालीन सत्र के दौरान संसद की कार्यवाही की स्वतंत्र और निष्पक्ष कवरेज सुनिश्चित करने के लिए मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंधों को कम करने का आग्रह किया।

कांग्रेस नेता ने पत्र में कहा, ''आगामी संसद सत्र की पूर्वसंध्या पर, मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि हमारे 'अन्नदाता' के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए सदन किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले किसानों के लिए आम सहमति से एक शोक प्रस्ताव पारित कर सकता है।''

उन्होंने कहा, ''सदन में प्रस्ताव पारित होने से हमारे किसानों द्वारा दिए गए बलिदान के प्रति हमारा आभार व्यक्त किया जाएगा।''

चौधरी ने संविधान के अनुच्छेद 93 का हवाला देते हुए एक नया उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) नियुक्त करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित करने में भी मदद मिलेगी।

मीडिया पर प्रतिबंध का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले डेढ़ साल के दौरान महामारी संबंधी दिशा-निर्देशों की आड़ में अधिकतर पत्रकारों को 'प्रेस गैलरी' तक पहुंच और सांसदों के साथ बातचीत से वंचित कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह संसदीय लोकतंत्र की भावना के विरूद्ध है। मैं इस बात को लेकर चिंतित हूं कि संसद और सांसदों को मीडिया की निगरानी से अलग-थलग करने की एक खतरनाक प्रवृत्ति उभर रही है। ’’

संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा और यह 23 दिसंबर तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह