लाइव न्यूज़ :

अधीर रंजन ने मोदी से बंगाल में नदी तट के कटाव को रोकने के लिए निधि जारी करने का किया अनुरोध

By भाषा | Updated: June 12, 2021 16:10 IST

Open in App

कोलकाता, 12 जून लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पश्चिम बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों में बड़े पैमाने पर नदी तट के कटाव को राष्ट्रीय आपदा के तौर पर लेने और इसके निदान के लिए पर्याप्त निधि जारी करने का शनिवार को अनुरोध किया।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि उपजाऊ भूमि का बड़ा हिस्सा अल्पसंख्यक बहुल इन दोनों जिलों में बहने वाली गंगा में डूब गया जिससे लाखों लोग बेघर हो गए और इसने उन्हें ‘‘नव-शरणार्थी’’ बना दिया है।

कांग्रेस की बंगाल ईकाई के प्रमुख चौधरी ने पत्र में कहा, ‘‘वे भूमिहीन हो गए हैं और अपनी आजीविका भी खो दी है। कई बार गरीबी से अपराध बढ़ते हैं। इससे कई सामाजिक समस्याओं के साथ ही नव-शरणार्थी पैदा होते हैं।’’

नदी तट के कटाव के प्रभावित लोगों की दिक्कतों का उदाहरण देते हुए चौधरी ने कहा कि मालदा से ऐसे लोगों की एक कॉलोनी मुंबई के बायकुला इलाके में आ गयी है जहां उन्हें बांग्लादेशी घुसपैठियां कहा जाता है क्योंकि इस घटना में उन्होंने अपने दस्तावेज भी गंवा दिए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘संप्रग सरकार के दौरान इस उद्देश्य के लिए बड़ी निधि जारी की जाती थी। मैं आपसे नदी तट के कटाव को रोकने और प्रभावित लोगों के जीवन तथा आजीविका की रक्षा के लिए पर्याप्त निधि जारी करने का अनुरोध करता हूं।’’

चौधरी मुर्शिदाबाद जिले में बरहमपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह