लाइव न्यूज़ :

अधीर रंजन चौधरी ने चिट फंड घोटालों की जांच, पीड़ित निवेशकों को मुआवजा देने की मांग की

By भाषा | Updated: January 9, 2021 01:35 IST

Open in App

कोलकाता, आठ जनवरी पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को चिटफंड घोटालों की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने और राज्य सरकार से इस घोटाले के शिकार निवेशकों को मुआवजा देने की मांग की।

चौधरी ने ऐसे निवेशकों की एक रैली की अगुवाई करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार कई कल्याणकारी कार्यक्रमों की घोषणा कर रही है, लेकिन इन पीड़ित लोगों के लिए खास काम नहीं किया गया।

चौधरी ने मध्य कोलकाता में रैली के बाद कहा, "हालांकि राज्य सरकार ने निवेशकों को मुआवजा देने का वादा किया है और इस उद्देश्य के लिए एक आयोग का गठन किया है, लेकिन अभी तक असहाय लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली।"

लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने कहा कि हालांकि सीबीआई सहित केंद्रीय एजेंसियां सारदा और अन्य चिट फंड घोटालों की जांच कर रही हैं, वे जांच पूरी नहीं कर पाई हैं।

रैली में शामिल लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में राज्यपाल जगदीप धनखड़ को एक ज्ञापन भी सौंपा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह