लाइव न्यूज़ :

अधीर रंजन चौधरी ने किया सवाल-क्या हम हिंदू राज्य बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं?

By भाषा | Updated: December 9, 2019 20:49 IST

चौधरी ने लोकसभा में विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि हमारे विरोध करने से सदन के बाहर माहौल बनाया जाएगा कि कांग्रेस हिंदू विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि हम विधेयक में पीड़ितों को नागरिकता देने का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि धार्मिक आधार पर नागरिकता दिये जाने का विरोध कर रहे हैं।

Open in App

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी धार्मिक आधार होने की वजह से नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध कर रही है । उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार इस विधेयक के माध्यम से ‘‘हिंदू राज्य बनने की दिशा में बढ़ रही है?’’

चौधरी ने लोकसभा में विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि हमारे विरोध करने से सदन के बाहर माहौल बनाया जाएगा कि कांग्रेस हिंदू विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि हम विधेयक में पीड़ितों को नागरिकता देने का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि धार्मिक आधार पर नागरिकता दिये जाने का विरोध कर रहे हैं।

चौधरी ने कहा कि क्या इन समुदायों की सहायता के लिए देश के इतने सारे कानूनों में कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने सवाल कि ‘‘क्या हम भारत को हिंदू राज्य बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं?’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता की बात होती है तो हम केवल तीन देशों और छह समुदायों की बात नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि सरकार केवल तीन देशों के लिए विधेयक लाई है क्योंकि ये मुस्लिम बहुल देश हैं। सरकार ने इसमें म्यामां, नेपाल और श्रीलंका जैसे भारत की सीमा से लगे देशों को क्यों शामिल नहीं किया। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रकांग्रेसनागरिकता (संशोधन) विधेयक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है