लाइव न्यूज़ :

अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष से पीएसी की बैठक करने की अनुमति देने की अपील की

By भाषा | Updated: May 14, 2021 00:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अध्यक्ष ओम बिरला से संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) की बैठक करने और देश की कोविड-19 नीति पर चर्चा करने की अनुमति देने की अपील की है।

अध्यक्ष को लिखे पत्र में चौधरी ने कहा कि इस महामारी का मुकाबला करने की दिशा में ‘प्रभावी टीकाकरण नीति ’ समय की मांग है और पीएसी को इस पर चर्चा करने के लिए इकट्ठा होकर या डिजिटल माध्यम से बैठक करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण पर नीति संकट के इन दिनों में केंद्रबिंदु और अति महत्वपूर्ण विषय बन गयी है।

उन्होंने पत्र में कहा है, ‘‘ देश के लोगों की जिंदगी एवं आजीविका प्रभावी टीकाकरण नीति पर ही आश्रित है, इसलिए मैं आपसे लोक लेखा समिति की बैठक करने और सरकार के प्रतिनिधियों-- स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर एवं अन्य संबंधित पक्षों के साथ चर्चा करने की अनुमति देने का अनुरोध करता हूं।’’

समिति के अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि कोविड-19 स्थिति के मद्देनजर पीएसी की बैठक सदस्यों के इकट्ठा होकर या डिजिटल माध्यम से हो सकती है।

देश में कोविड-19 के रोजाना साढ़े चार लाख से अधिक मामले सामने आने के बीच कांग्रेस संसद की समितियों की डिजिटल तरीके से बैठक करने की मांग करती आ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल