लाइव न्यूज़ :

अधीर रंजन और थरूर कोरोना से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 21, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी और शशि थरूर बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी और पार्टी के लोकसभा सदस्य थरूर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

चौधरी ने कहा, ‘‘जांच में मैं कोरोना से संक्रमित पाया गया हूं। पिछले सात दिनों से मेरे संपर्क में आए लोगों से आग्रह है कि वे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। मैं डिजिटल माध्यम से चुनाव प्रचार जारी रखूंगा।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अधीर दा के कुशल क्षेम और जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘जांच के लिए मौका मिलने का दो दिनों तक इंतजार करने और फिर रिपोर्ट के लिए डेढ़ दिनों का इंतजार करने के बाद पता चला कि मैं कोरोना से संक्रमित हूं। आशा करता हूं कि इससे मैं सकारात्मक सोच के साथ और भांप और तरल पदार्थ लेते हुए निपटूंगा।’’

उन्होंने बताया कि उनकी बहन और 85 वर्षीय मां भी संक्रमण की चपेट में आ गई हैं।

चौधरी और थरूर से पहले हाल के दिनों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो