लाइव न्यूज़ :

केंद्र की डीबीटी योजना के खिलाफ पंजाब के 'आढ़तिये' हडताल पर जायेंगे

By भाषा | Updated: April 9, 2021 23:59 IST

Open in App

चंडीगढ,नौ अप्रैल फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य को किसानों के खाते में सीधे डाले जाने की केंद्र की डीबीटी योजना को राज्य में लागू किये जाने के विरोध में पंजाब के 'आढ़तिये' शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे ।

आढ़तियों ने गेहूं की फसल की खरीद के पहले दिन प्रदेश व्यापी हड़ताल के आयोजन करने का फैसला शुक्रवार को किया।

‘पंजाब फेडरेशन ऑफ आढ़तिया एसोसिएशन’ के अध्यक्ष विजय कालरा ने शुक्रवार को बताया, ‘‘पूरे पंजाब के करीब 40 हजार आढ़तिये कल हड़ताल पर रहेंगे ।’’

उन्होंने कहा कि मौजूदा सत्र से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के सीधे बैंक खाते में आहरण (डीबीटी) के मामलो में केंद्र सरकार के निर्देश पर पंजाब सरकार की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

पंजाब के मंत्री साधु सिंह धरमसोत ने हालांकि उम्मीद जतायी कि इस मसले पर राज्य सरकार कोई न कोई समाधान निकाल लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos