लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान में मरीजों के लिए पर्याप्‍त बिस्‍तर उपलब्‍ध: चिकित्‍सा मंत्री

By भाषा | Updated: April 20, 2021 17:05 IST

Open in App

जयपुर, 20 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राजस्‍थान के चिकित्‍सा व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डा. रघु शर्मा ने मंगलवार को कहा कि राज्‍य सरकार के पास पर्यापत मात्रा में बिस्तर हैं और जरूरत पड़ने पर तीन लाख तक बिस्तर की व्‍यवस्‍था और की जा सकती है। इसके साथ ही उन्‍होंने केंद्र सरकार से राजस्‍थान को अधिक मात्रा में ऑक्‍सीजन उपलब्‍ध करवाने की मांग की।

डा. शर्मा ने यहां कहा, ‘‘राज्‍य सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में बिस्तर है, जरूरत पड़ी तो 2 से 3 लाख बिस्तर की व्यवस्था हम कर सकते हैं, लेकिन बिस्तर के साथ आक्सीजन की ज्यादा जरूरत है। इस महामारी में या तो टीका या फिर आक्सीजन ही जीवन रक्षक है।’’

उन्होंने कहा कि राजस्थान टीकाकरण और कोरोना वायरस प्रबंधन में देश भर के लिए एक रोल मॉडल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हमें आवश्यकता के अनुसार टीके, जीवनदायिनी दवाएं (रेमडीसिविर, टोसीमीजुलेब) और आक्सीजन मिल जाएगी तो हम देश में एक बार फिर मिसाल कायम करेंगे।

डॉ. शर्मा ने कहा कि विभाग द्वारा 7 लाख टीकाकरण प्रतिदिन करने का ढांचा विकसित कर लिया गया है लेकिन जरूरत के अनुसार खुराक नहीं मिल पा रही है, यही हाल जीवनदायिनी दवाओं का भी है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सभी व्यवस्थाएं मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार राजस्थान को पर्याप्त मात्रा में सामग्री उपलब्ध कराती है, तो राज्‍य के लोगों का जीवन बचाना हमारे लिए आसान होगा।

इसके साथ ही उन्‍होंने केंद्र सरकार पर राज्‍य को ऑक्‍सीजन का पर्याप्‍त कोटा आवंटित नहीं करने का भी आरोप लगाया।

उन्‍होंने कहा, ‘‘लोगों की जान बचाने के लिए आक्सीजन की सबसे ज्यादा जरूरत है लेकिन ऑक्सीजन प्लांट भारत सरकार के नियंत्रण में हैं। भिवाड़ी स्थित संयंत्र 120 टन (एमटी) आक्सीजन बनाता है। पडोसी राज्य गुजरात को 1200 टन और राजस्थान के लिए 124 टन का कोटा तय किया गया है। इसमें भी आपूर्ति केवल 65 टन की ही हो रही है।’’

उन्होंने कहा कि राज्‍य में 76600 उपचाराधीन रोगी हैं। इनके अलावा अन्य भर्ती मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार आक्सीजन देना पड़े तो हमें 136 टन आक्सीजन की जरूरत पड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह