लाइव न्यूज़ :

ब्लैक फंगस से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है : खट्टर

By भाषा | Updated: June 5, 2021 22:27 IST

Open in App

करनाल (हरियाणा), पांच जून हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने ब्लैक फंगस के मामलों से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। उन्होंने साथ ही कहा कि गत दिनों में रोजाना बढ़ने वाले मामले भी स्थिर हुए हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम के बाद खट्टर ने कहा कि इस समय हरियाणा के विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस या म्यूकोरमाइकोसिस के करीब 600 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस के इलाज में अबतक करीब 8000 इंजेक्शन का इस्तेमाल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही लोगों से कड़ाई से कोविड-19 नियमों का अनुपालन करने की अपील की और कहा कि संकट के इस समय में प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग की जरूरत है।

पर्यावरण के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 14 हजार तलाब है जिनकी सफाई गत कई सालों से नहीं हुई थी जिसकी वजह से उनमें गाद जम गई है और उनकी क्षमता के अनुरूप जलसंचय नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हरियाणा तलाब और अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण का गठन इन तालाबों की देखरेख सुनिश्चित करने के लिए किया है। महाग्राम योजना के तहत पहले चरण में डेढ सौ तालाबों का पुनरूद्धार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे