लाइव न्यूज़ :

एंफोटेरिससिन-बी की अतिरिक्त शीशियां राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को आवंटित : केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: May 31, 2021 16:08 IST

Open in App

बेंगलुरू, 31 मई केंद्र सरकार ने सोमवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एंफोटेरिसिन-बी की अतिरिक्त 30,100 शीशियां आवंटित कीं ताकि ब्लैक फंगस के संक्रमण से लड़ा जा सके। यह बात केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा ने कही।

मंत्री ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों को आज एंफोटेरिसिन-बी की 30,100 अतिरिक्त शीशियां आवंटित की गईं।’’

उन्होंने कहा कि कर्नाटक को एंफोटेरिसिन-बी की 1930 अतिरिक्त शीशियां आवंटित की गई हैं।

इसके साथ ही राज्य को अभी तक 12,710 शीशियां प्राप्त हुई हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कर्नाटक में ब्लैक फंगस से अभी तक 1250 व्यक्ति संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 39 की मौत हो गई और 18 व्यक्ति उपचार के बाद ठीक हो गए।

विभाग ने बयान में बताया कि अन्य 1193 लोगों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच