लाइव न्यूज़ :

महिला अधिकारी का पीछा करने और प्रताड़ित के आरोप में एडिशनल तहसीलदार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 23, 2019 05:43 IST

पुलिस ने बताया कि देवगढ़ जिला निवासी आरोपी मई 2019 से ही महिला अधिकारी का पीछा कर रहा था। वह लगातार महिला अधिकारी के मोबाइल फोन पर अनुचित संदेश भी भेज रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला अधिकारी ने इस संबंध में शुक्रवार को ही धानुपली थाने में शिकायत दर्ज करायी है।अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद बेहरा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

जिले में एक महिला अधिकारी का कथित रूप से पीछा करने और उसे प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने एक अतिरिक्त तहसीलदार को गिरफ्तार किया है। सम्बलपुर के पुलिस अधीक्षक कंवर विशाल सिंह ने रविवार को बताया कि रंगाली के अतिरिक्त तहसीलदार पी के बेहरा (49) को एक महिला अतिरिक्त तहसीलदार की शिकायत के आधार पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि देवगढ़ जिला निवासी आरोपी मई 2019 से ही महिला अधिकारी का पीछा कर रहा था। वह लगातार महिला अधिकारी के मोबाइल फोन पर अनुचित संदेश भी भेज रहा था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को बेहरा जबरन महिला अधिकारी के किराए के मकान में घुस गया और अश्लील भाषा का प्रयोग किया।महिला अधिकारी ने इस संबंध में शुक्रवार को ही धानुपली थाने में शिकायत दर्ज करायी है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद बेहरा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे