लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 पाबंदियों में अतिरिक्त छूट दी गईं

By भाषा | Updated: October 29, 2021 19:40 IST

Open in App

कोलकाता, 29 अक्टूबर पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को अतिरिक्त ढील देते हुए कोविड-19 पाबंदियों को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया। इनमें रविवार से लोकल ट्रेनों को 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति देना शामिल है, जो महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लगभग छह महीने से बंद हैं।

एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि प्रशासन ने काली पूजा उत्सव के लिए दो से पांच नवंबर तक रात 11 बजे से सुबह पांच बजे के बीच लोगों और वाहनों की आवाजाही की भी अनुमति दी है। 10 और 11 नवंबर को छठ पूजा के लिए समान छूट दी गई है।

आदेश के मुताबिक, सिनेमा घर, थिएटर हॉल, ऑडिटोरियम, शॉपिंग मॉल, बाजार, स्पा, जिम को 31 अक्टूबर से 70 फीसदी क्षमता के साथ काम करने की इजाजत होगी, लेकिन रात 11 बजे के बाद इनका संचालन नहीं किया जा सकता।

आदेश में कहा गया है, ''अंतर-राज्यीय लोकल ट्रेनें 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ चलाई जा सकती है। गैर-आपातकालीन और गैर-आवश्यक सेवाओं से संबंधित सभी सरकारी कार्यालय अब अपनी 50 प्रतिशत कर्मचारी क्षमता के साथ काम करेंगे।''

सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करते हुए, कक्षा 9 से 12 के लिए स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 16 नवंबर से खोले जाएंगे।

आदेश में कहा गया है कि जिला प्रशासन, पुलिस आयुक्तालयों और स्थानीय अधिकारियों को कोविड-19 पर राज्य के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल