लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री विजयन के अतिरिक्त निजी सचिव ईडी के समक्ष पेश हुए

By भाषा | Updated: December 17, 2020 16:12 IST

Open in App

कोच्चि, 17 दिसंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के अतिरिक्त निजी सचिव सी एम रवींद्रन बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। ईडी सोना तस्करी के एक मामले में धन के प्रवाह से संबंधित जांच कर रही है।

जांच एजेंसी ने रवींद्रन को फिर से समन भेजा था और बृहस्पतिवार को पेश होने के लिए कहा था, जिसके बाद वह सुबह ईडी कार्यालय पहुंचे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी को इससे पहले तीन बार समन भेजा गया था लेकिन वह खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर पेश नहीं हुए थे।

संबंधित मामले में केरल उच्च न्यायालय ने रवींद्रन की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अदालत से उचित समय से पहले ईडी को उन्हें हिरासत में लेने से रोकने का अनुरोध किया था।

उच्च न्यायालय ने ईडी की दलील पर गौर करते हुए याचिका खारिज कर दी। ईडी ने दलील दी थी कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जिससे यह प्रतीत हो कि जांच एजेंसी ने अधिकारी का उत्पीड़न किया और हिरासत से बचने के लिए यह अनुरोध समय से पहले ही किया गया है।

मंगलवार को दायर अपनी याचिका में रवींद्रन ने कहा था कि वह बीमार हैं और उससे पूरी तरह नहीं उबरे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो