लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की सीमाओं से अतिरिक्त पुलिस बल हटाये गये

By भाषा | Updated: February 8, 2021 23:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी किसानों की ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान दिल्ली की सीमाओं पर की गई अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती को सोमवार को हटा लिया गया।

पुलिस आयुक्त के निर्देश के बाद विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन और लाइसेंसिंग) मुक्तेश चंदर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी कर्मी अपने निर्धारित जिले या इकाइयों में मंगलवार से लौट जाएंगे।

किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हजारों सुरक्षाकर्मियों को कई सीमा बिंदुओं पर तैनात किया गया था।

एक परिपत्र में पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों और कर्मियों तथा गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए तैनात अर्धसैनिक बलों को निर्देश दिया था कि वे किसानों की ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त तैनाती के लिए तैयार रहें।

गौरतलब है कि तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड निकाली थी और इस दौरान पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। कई प्रदर्शनकारी लालकिले में घुस गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर