लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ के व्यापारी को हिरासत में प्रताड़ित करने के मामले में अतिरिक्त निरीक्षक निलंबित

By भाषा | Updated: October 2, 2021 18:38 IST

Open in App

बुलंदशहर (उप्र), दो अक्टूबर यहां कोतवाली नगर में तैनात एक अतिरिक्त निरीक्षक को व्यापारी को हिरासत में कथित तौर पर प्रताड़ित करने के मामले में सेवा से निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जांच में यह पाया गया कि उन्होंने चेक बाउंस मामले में हिरासत में एक व्यवसायी को कथित रूप से प्रताड़ित किया था। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त निरीक्षक अजय कुमार के विरूद्ध अपहरण एवं भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वह अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के कोतवाली नगर में तैनात थे।

अलीगढ़ के व्यापारी अभिषेक तिवारी ने अजय कुमार एवं अन्य पर हमला करने एवं उन्हें जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

प्राथमिकी के अनुसार तिवारी ने आरोप लगाया कि 30 सितंबर की रात को वह अलीगढ़ के तलानग्री में अपनी फैक्ट्री में बैठे थे, तब एक एसवीयू कार आयी और कार में सवार 8-10 लोगों ने उन्हें बाहर आने के लिए कहा और फिर मारपीट करने लगे।

तिवारी ने आरोप लगाया कि उन्हें कार में अंदर खींच लिया गया और वे लोग उन्हें जिले से बाहर ले गये। जब कार अलीगढ़ के तलानग्री चौकी पर पहुंची तब वहां एक अन्य कार में इंतजार कर रहे कुमार ने तिवारी का कथित रूप से अपहरण कर लिया।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर के राजीव कुमार शर्मा ने 16 सितंबर को तिवारी के खिलाफ 6.60 लाख रुपये के चेक बाउंस का मामला दर्ज किया था। अतिरिक्त निरीक्षक उस मामले में जांच अधिकारी थे। चूंकि यह आईपीसी के तहत गंभीर अपराध नहीं है, इसलिए इस मामले में गिरफ्तारी की जरूरत नहीं है।

सिंह ने कहा कि कुमार शीर्ष पुलिस अधिकारियों को सूचित किये बगैर ही जिले से बाहर गये और बिना किसी कारण के वह अलीगढ़ पहुंच गये। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर कुमार को निलंबित कर दिया गया है क्योंकि जांच में तिवारी का उत्पीड़न करने के आरोप सही पाये गये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर