लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पालघर में 100 प्रतिशत कोविड टीकाकरण करने वाली ग्राम पंचायतों को अतिरिक्त निधि

By भाषा | Updated: November 19, 2021 17:20 IST

Open in App

पालघर, 19 नवंबर कोविड-19 महामारी के खिलाफ 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने की कोशिश में, महाराष्ट्र के पालघर जिले ने उन ग्राम पंचायतों को अतिरिक्त निधि देने का फैसला किया है जो 31 दिसबंर तक अपनी पूरी आबादी का टीकाकरण कर लेंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी डॉ मानिक गुरसाल ने कहा कि यह फैसला संरक्षक मंत्री दादा भुसे की अध्यक्षता में पालघर जिला मुख्यालय में बृहस्पतिवार को हुई जिला योजना समिति (डीपीसी) की बैठक में लिया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि डीपीसी ने 2021-22 अवधि के लिए जिला के वास्ते 405.24 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रोत्साहन के रूप में, 31 दिसंबर तक 100 प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण करने वाली ग्राम पंचायतों को जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त पैसा आवंटित किया जाएगा।

गुरसाल ने बताया कि कम से कम 12 बच्चे जो कोविड-19 के कारण अनाथ हुए, उन्हें बैठक के दौरान पांच-पांच लाख रुपये के सावधि जमा प्रमाण-पत्र दिए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू