लाइव न्यूज़ :

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले उत्तराखंड के पांच जिलों को कोविड टीके की अतिरिक्त खुराक उपलब्ध

By भाषा | Updated: June 26, 2021 21:52 IST

Open in App

देहरादून, 26 जून उत्तराखंड में चारधाम यात्रा एक जुलाई से शुरू होने से पहले चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिलों को कोविड-19 के टीके की अतिरिक्त खुराक शनिवार को उपलब्ध कराई गई।

उत्तराखंड के इन्हीं तीन जिलों में चारधाम स्थित हैं।

पौड़ी और टिहरी जिलों को भी अतिरिक्त खुराक उपलब्ध कराई गई, जो चारधाम के रास्ते में पड़ते हैं।

एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर इन जिलों को टीकों की अतिरिक्त खुराक उपलब्ध कराई गई है।

बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री चारधाम यात्रा से जुड़े हर किसी को प्राथमिकता आधार पर टीका लगाना चाहते हैं, जिनमें पुजारी, दुकानदार, सड़क किनारे ढाबा चलाने वाले लोग, स्थानीय बाशिंदे, ट्ट्टू के संचालकों, कैब चालक आदि शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि चमोली को 5,000, उत्तरकाशी को 10,000 और रूद्रप्रयाग को 5,000 खुराक उपलब्ध कराई गई है।

चमोली में बद्रीनाथ, उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री तथा रूद्रप्रयाग में केदारनाथ स्थित है।

राज्य मंत्रिमंडल ने स्थानीय लोगों के लिए एक जुलाई से चारधाम यात्रा आंशिक रूप से शुरू करने का शुक्रवार को फैसला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल