लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में मर्सिडीज मेबैक को जोड़ना नियमित बदलाव का हिस्सा : सरकारी सूत्र

By भाषा | Updated: December 29, 2021 14:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सुरक्षा में जोड़ी गई मर्सिडीज मेबैक की कीमत और अन्य विवरणों पर अटकलों के बीच, सरकारी सूत्रों ने बुधवार को कहा कि नई कारें किसी तरह का ‘अपग्रेड’ नहीं हैं, बल्कि नियमित बदलाव हैं क्योंकि बीएमडब्ल्यू ने पहले उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए मॉडल को बनाना बंद कर दिया है।

इस संबंध में एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, “कार की कीमतें मीडिया में लगाई जा रहीं अटकलों से काफी काम हैं, असल में तो यह मीडिया में बताई जा रहीं कीमतों से एक तिहाई कम है।”

मीडिया के एक तबके में मेबैक कार की कीमत 12 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि एसपीजी सुरक्षा में, सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किए गए वाहनों को बदलने के लिए छह साल का मानदंड है और प्रधानमंत्री से संबंधित पिछली कारों का इस्तेमाल आठ साल तक किया गया, जिस पर ऑडिट में आपत्ति जताई गई और टिप्पणी की गई कि यह सुरक्षा प्राप्त करने वाले के जीवन से समझौता करने जैसा है।

सूत्र ने कहा, “सुरक्षा वाहन की खरीद से संबंधित निर्णय सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के लिए खतरे की धारणा पर आधारित होते हैं। ये निर्णय एसपीजी द्वारा सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति की राय लिए बिना स्वतंत्र रूप से लिए जाते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा, “सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति की कार की सुरक्षा विशेषताओं पर व्यापक चर्चा राष्ट्रीय हित में नहीं है क्योंकि इससे सार्वजनिक पटल पर बहुत सारे अनावश्यक विवरण आते हैं। यह महज सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के जीवन के लिए खतरा पैदा करता है।”

अधिकारियों ने कहा कि मोदी ने ऐसी कोई वरीयता नहीं दी है कि किन कारों का उपयोग किया जाए। उन्होंने इस संदर्भ में उल्लेख किया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अतीत में रेंज रोवर्स का इस्तेमाल किया था जो वास्तव में तत्कालीन प्रधानमंत्री के लिए खरीदी गई थीं।

बीते कुछ वर्षों में बीएमडब्ल्यू द्वारा निर्मित कारें उन कारों में शुमार रही हैं जिनका उपयोग प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन