लाइव न्यूज़ :

एडीबी असम में कौशल विकास विश्वविद्यालय स्थापित करने में मदद करेगा

By भाषा | Updated: December 18, 2021 12:42 IST

Open in App

गुवाहाटी, 18 दिसंबर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने असम के कौशल विकास मिशन के साथ राज्य में विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए करार किया है। यह जानकारी यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई।

इसके तहत असम कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना बाहरी मदद प्राप्त परियोजना के तहत की जाएगी और इसके लिए वित्तपोषण एडीबी करेगा।

ऋण लेने के करार पर एडीबी के राष्ट्र निदेशक तेकियो कोनिशि और असम के कौशल विकास मिशन के निदेशक दिल खान ने शुक्रवार को हस्ताक्षर किया।

उद्योग, वाणिज्य और कौशल विकास मंत्री चंद्रमोहन पटवारी ने इसे असम में कुशल मानवश्रम का कोष बनाने की योजना के लिए अहम उपलब्धि करार दिया। इस परियोजना पर करीब 14 करोड़ डॉलर खर्च आने का अनुमान है जिसमें 20 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार का होगा।

मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ 14 करोड़ डॉलर के निवेश से यह पूर्वी भारत में पहला सरकारी कौशल विकास विश्वविद्यालय होगा जो हमारे युवाओं को वैश्विक गुणवत्ता की कुशलता प्रदान करेगा और रोजगार और औद्योगिक विकास सुनिश्चित होगा।

एडीबी ने विश्वविद्यालय स्थापना के जरिये कौशल विकास शिक्षा और प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए 11.2 करोड़ डॉलर का ऋण मंजूर किया है।

राज्य सरकार ने विश्वविद्याल स्थापित करने के लिए मंगलदोई में 250 बीघा जमीन आवंटित की है और अगले साल इसका निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। परियोजना को वर्ष 2027 में पूर्ण करने का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों