लाइव न्यूज़ :

अदार पूनावाला ने डब्ल्यूएचओ से बच्चों के लिए ‘कोवोवैक्स’ टीके को मंजूरी मिलने की सराहना की

By भाषा | Updated: December 17, 2021 22:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा बच्चों के लिए ‘कोवोवैक्स’ टीके को आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने की शुक्रवार को सराहना की और इसे कोविड ​​-19 के खिलाफ लड़ाई में " एक और मील का पत्थर" बताया।

डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को कोवोवैक्स को आपातकालीन उपयोग के लिए नौवें कोविड-19 टीके के रूप में सूचीबद्ध किया। उसका लक्ष्य है कि कम आय वाले देशों में टीके तक पहुंच बढ़े।

एसआईआई इस टीके का उत्पादन नोवावैक्स के लाइसेंस के तहत करेगा।

घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए पूनावाला ने कहा, “ कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक और मील का पत्थर। डब्ल्यूएचओ ने कोवोवैक्स को आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। इसने शानदार सुरक्षा और प्रभावकारिता का प्रदर्शन किया है। आपके सभी सहयोग का शुक्रिया। ”

उन्होंने ट्वीट को नोवावैक्स, डब्ल्यूएचओ, गावी, वैक्सीन अलांयस, उसके सीईओ सेठ बर्कले और गेट्स फाउंडेशन को टैग किया है।

इस हफ्ते की शुरुआत में, पूनावाला ने कहा था कि एसआईआई अगले छह महीनों में बच्चों के लिए कोविड टीके“कोवोवैक्स’ को शुरू करने की योजना बना रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos