लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री से नेता बनीं विजयाशांति पुन: भाजपा में शामिल

By भाषा | Updated: December 7, 2020 17:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर अभिनेता से नेता बनीं विजयाशांति सोमवार को एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गयीं। उन्होंने 1990 के दशक में अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत भाजपा से ही की थी और बाद में अन्य पार्टियों से जुड़ गयी थीं।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा ही तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है।

विजयाशांति 80 और 90 के दशक में तेलुगू फिल्मों की सफल अभिनेत्री थीं। उन्होंने हिंदी की भी कई फिल्मों में अभिनय किया है। विजयाशांति ने इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

वह यहां पार्टी मुख्यालय में महासचिव अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बांदी संजय कुमार की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुयीं।

विजयाशांति भाजपा छोड़ने के बाद वह टीआरएस और कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। 54 वर्षीय विजयाशांति संसद सदस्य भी रह चुकी हैं।

वह अलग तेलंगाना राज्य के लिए हुए आंदोलन से भी जुड़ी रहीं। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ टीआरएस नए राज्य के लोगों के सपनों को पूरा करने में नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव नीत सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है।

भाजपा 2019 के लोकसभा चुनावों में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद तेलंगाना में अपनी संभावनाओं को लेकर आश्वस्त है। इससे पहले उसने डबका विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में टीआरएस पर जीत हासिल कर लोगों को चौंका दिया था। हाल ही में पार्टी ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब