लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

By भाषा | Updated: September 26, 2021 13:52 IST

Open in App

मुंबई, 26 सितंबर अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने रविवार को कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है और उन्होंने अपने फॉलोवर्स से उनके पेज से भेजे गए किसी भी संदिग्ध लिंक का जवाब नहीं देने को आग्रह किया।

चोपड़ा (47) ने इंस्टाग्राम पर एक नोट पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी कई तस्वीरें और वीडियो ‘हटा दिये गये’ हैं।

चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने साइबर अपराध प्रकोष्ठ में मामला दर्ज कराया है और अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने लिखा, ''आप लोगों को पता है कि मुझे आप सभी के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत करना कितना पसंद है। मुझे अपने जीवन, काम और अन्य बातें आपके साथ साझा करना पसंद है। दुख की बात है कि मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया है, बहुत सारे पोस्ट हटा दिये गये हैं और मेरे खाते में गड़बड़ी की गई है।''

उन्होंने कहा, ''साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने मुझे विश्वास दिलाया है कि इस मामले से बहुत तेजी से निपटा जाएगा.. और हैकरों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।''

इस सोशल मीडिया मंच पर दस लाख से अधिक फॉलोअर्स वाली अभिनेत्री चोपड़ा ने अपने प्रशंसकों से उनके खाते से भेजे गए ''किसी भी लिंक या संदेश पर क्लिक न करने'' का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा