लाइव न्यूज़ :

कोवड-19 से स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटीं अभिनेत्री तबस्सुम

By भाषा | Updated: April 15, 2021 12:21 IST

Open in App

मुंबई, 15 अप्रैल जानी-मानी अभिनेत्री और टॉक शो कार्यक्रम की मेजबान तबस्सुम कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट आयी हैं। उनके बेटे होशांग गोविल ने इस बारे में बताया।

अभिनेत्री 10 दिन पहले कोविड-19 से संक्रमित हुई थीं और उन्हें इलाज के लिए शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पीटीआई-भाषा के साथ बुधवार की रात को बातचीत में अभिनेता-फिल्मकार ने कहा कि जांच में कोविड-19 की पुष्टि नहीं होने पर उनकी मां घर वापस आ गयी हैं।

होशांग ने अभिनेत्री की अस्पताल से बाहर आते समय विजयी मुद्रा में उनकी एक तस्वीर भी पोस्ट की।

होशांग ने कहा, ‘‘अपने प्रशंसकों के प्यार और आशीर्वाद से तबस्सुम गोविल की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई और वह घर लौट आयी हैं। उन्होंने कोरोना वायरस को हरा दिया और योद्धा की तरह घर लौट आयी हैं। ईश्वर महान है।’’

तबस्सुम दूरदर्शन पर ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ की मेजबानी कर लोकप्रिय हुईं। उन्होंने ‘अभी तो मैं जवान हूं’ कार्यक्रम की मेजबानी भी की।

हाल में तबस्सुम के अल्झाइमर से ग्रसित होने की खबर का होशांग ने खंडन किया था और कहा था कि अभिनेत्री की सेहत बिल्कुल ठीक है।

तबस्सुम ने बाल कलाकार के तौर पर अपने कॅरियर की शुरुआत फिल्म ‘दीदार’ से की थी जिसमें उन्होंने नरगिस के बचपन की भूमिका निभायी थी। 1952 में आयी ‘बैजू बावरा’ में उन्होंने मीना कुमारी के बचपन की भूमिका निभायी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?