लाइव न्यूज़ :

‘टैलेंट एजेंट’ के किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री सोनी राजदान

By भाषा | Updated: October 14, 2021 19:53 IST

Open in App

मुंबई, 14 अक्टूबर अभिनेत्री सोनी राजदान का कहना है कि “कॉल माय एजेंट: बॉलीवुड” में उनके किरदार ने उन्हें एक ‘टैलेंट एजेंट’ के जीवन का अनुभव करने का अवसर प्रदान किया। “राजी”, “साथी” और “खामोश” जैसी फिल्मों में काम कर चुकी राजदान एक श्रृंखला में दिखेंगी जो फ्रांस की एक लोकप्रिय श्रृंखला का भारतीय संस्करण है। उन्होंने कहा कि इस श्रृंखला में भूमिका की विशिष्टता को देखते हुए उन्होंने काम करने का फैसला लिया।

अभिनेत्री ने एक बयान में कहा, “मैंने बहुत से किरदार निभाए हैं लेकिन इस तरह की भूमिका नहीं निभाई। इस उद्योग में रहते हुए आप हर रोज टैलेंट एजेंट को देखते हैं और उनके प्रति मेरे मन में हमेशा से इज्जत रही है। इस भूमिका को निभाने का मतलब था कि मैं चीजों की दूसरी तरफ खड़ी हूं और निश्चित ही यह आसान नहीं होता। आज मैं जीवन में जहां हूं उसके लिए मैं अपनी प्रबंधन टीम की बहुत आभारी हूं और मुझे पता है कि उद्योग में मेरे सहकर्मी भी इसे स्वीकार करते हैं।”

नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली श्रृंखला में राजदान ने ट्रेसा का किरदार निभाया है जो एक ‘टैलेंट एजेंट’ है। “कॉल माय एजेंट” नेटफ्लिक्स पर 29 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसका निर्माण ऐपलॉज एंटरटेनमेंट बनिजाय एशिया ने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां