लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने ''कैंसर सर्वाइवर्स डे'' मनाया

By भाषा | Updated: June 6, 2021 21:36 IST

Open in App

मुंबई, छह जून अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और लेखिका-फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप ने रविवार को ''कैंसर सर्वाइवर्स डे'' मनाया और कहा कि इस बीमारी से जंग के बाद वे और अधिक मजबूत हुई हैं।

''कैंसर सर्वाइवर्स डे'' उन लोगों के प्रयासों को दर्शाता है जोकि कैंसर को मात देने के बाद अन्य मरीजों के लिए उम्मीद की किरण की तरह सामने आए हैं।

1990 के दशक में ''सरफरोश'' और ''डुप्लीकेट'' जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाली मशहूर अभिनेत्री बेंद्रे के उच्च श्रेणी के कैंसर से पीड़ित होने का पता चलने के बाद वर्ष 2018 में पांच महीने तक उनका न्यूयॉर्क में उपचार हुआ था। 46 वर्षीय अभिनेत्री ने इलाज से पहले और बाद की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कहा, '' समय कितनी तेजी से गुजर जाता है....आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, मैं अपनी मजबूती और कमजोरी को देखती हूं लेकिन इससे भी अधिक मैं अपनी उस इच्छाशक्ति को देखती हूं कि मैं ''सी'' (कैंसर) शब्द को अपने बाद के जीवन को परिभाषित करने का मौका नहीं दूंगी।''

फिल्म निर्माता कश्यप भी स्तन कैंसर की चपेट में आने के बाद वर्ष 2018 में उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुकी हैं।

38 वर्षीय कश्यप ने इंस्टाग्राम की एक कहानी को साझा किया और कहा कि कैंसर के निशन मजबूती को दर्शाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर – मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो