अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा पक्षाघात के बाद अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: December 11, 2020 17:27 IST2020-12-11T17:27:51+5:302020-12-11T17:27:51+5:30

Actress Shikha Malhotra hospitalized after paralysis | अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा पक्षाघात के बाद अस्पताल में भर्ती

अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा पक्षाघात के बाद अस्पताल में भर्ती

मुंबई, 11 दिसंबर अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा को पक्षाघात के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके प्रबंधक ने यह जानकारी दी।

अभिनेत्री के पीआर प्रबंधक अश्विनी शुक्ला ने बताया कि 26 साल की मल्होत्रा ने बृहस्पतिवार देर रात शरीर के दाएं हिस्से में दर्द की शिकायत की। उन्हें जुहू के कूपर अस्पताल में भर्ती किया गया।

शुक्ला ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ वह दिवाली पर दिल्ली स्थित अपने घर गई थीं और वहां से वापसी के बाद से ही वह परेशानी की शिकायत कर रही थीं। कल रात करीब साढे दस बजे उनके शरीर के दाएं हिस्से में दर्द शुरू हुआ। हम पहले उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल ले गए और फिर बाद में कूपर अस्पताल में भर्ती किया।’’

शुक्ला ने बताया कि डॉक्टरों ने उनका सीटी स्कैन किया है और कहा है कि वह आठ से 10 दिन में स्वस्थ हो जाएंगी।

अभिनेत्री ने तापसी पन्नू की फिल्म ‘रनिंग शादी’ और ‘कांचली’ में काम किया है और वह महामारी के दौरान नर्स के रूप में काम करने की वजह से सुर्खियों में आई थीं। शुक्ला ने बताया कि वह कुछ महीने पहले खुद संक्रमित हो गई थीं और उन्हें 22 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी मिली लेकिन उनमें शर्करा का स्तर लगातार कम है इसलिए वह नर्स की ड्यूटी पर वापस नहीं लौटी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Actress Shikha Malhotra hospitalized after paralysis

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे