लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री राधिका आप्टे ‘मिसेज अंडरकवर’ में जासूस का किरदार अदा करेंगी

By भाषा | Updated: March 28, 2021 14:51 IST

Open in App

मुंबई, 28 मार्च अभिनेत्री राधिका आप्टे ‘मिसेज अंडरकवर’ फिल्म में जासूस का किरदार अदा करने जा रही हैं। फिल्म निर्माताओं ने रविवार को यह घोषणा की।

‘इंदु की जवानी’ फिल्म का निर्देशन करनेवाले अबीर सेनगुप्ता इस फिल्म के साथ निर्माता के रूप में करियर की नई पारी शुरू कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म के साथ लेखक-निर्माता अनुश्री मेहता निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रही हैं। इस फिल्म में आप्टे के साथ अभिनेता सुमीत व्यास नजर आएंगे।

आप्टे ने कहा कि मेहता ने जब इस फिल्म की पटकथा के साथ उनसे संपर्क किया तो वह इस कहानी के ‘नयापन’ से बेहद प्रभावित हुईं। फिल्म के पोस्टर में वह ‘एक घरेलू महिला के रूप में बंदूक के साथ नजर’ आईं।

अभिनेत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम सभी फिल्म का भाव पोस्टर के जरिए दिखाना चाहते थे और मैं यह कहना चाहूंगी कि हमने ऐसा किया भी। मैं अब इस इंतजार में हूं कि दर्शक इस फिल्म के बारे में क्या कहते हैं।’’

मेहता ने कहा कि दर्शकों के बीच फिल्म का पहला लुक जारी करना ‘स्वप्निल’ अनुभव था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों