अभिनेत्री पूजा भट्ट ने शराब छोड़ने की चौथी सालगिरह मनाई

By भाषा | Updated: December 23, 2020 12:58 IST2020-12-23T12:58:58+5:302020-12-23T12:58:58+5:30

Actress Pooja Bhatt celebrates fourth anniversary of quitting alcohol | अभिनेत्री पूजा भट्ट ने शराब छोड़ने की चौथी सालगिरह मनाई

अभिनेत्री पूजा भट्ट ने शराब छोड़ने की चौथी सालगिरह मनाई

मुंबई, 23 दिसंबर अभिनेत्री और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने बुधवार को शराब की लत छोड़ने की चौथी सालगिरह मनाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह जीवन के प्रति आभारी है जिसने उन्हें इस लत को छोड़ने की ताकत दी।

पूजा भट्ट ने अपनी बात कहने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और गुलाबी आसमान वाली तस्वीर साझा करते हुए कहा कि यह पुरानी जीवनशैली त्यागने की सालगिरह है जब वह शहर के बार में समय व्यतीत करती थीं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ संयम के आज चार साल हो गए। इससे पहले गुलाबी शैम्पेन, माल्ट और शहर की भीड़ होती थी। अब यह गुलाबी आसमान और शहरों से दूर एकांत सड़के हैं। यह कितनी समृद्ध करने और तीव्र यात्रा है।’’

भट्ट (48 वर्षीय) ने कहा, ‘‘ जीवन और अलौकिक शक्तियों के प्रति आभार जिन्होंने मुझ पर नजर रखी, सच्चा बनाए रखा और कमजोरियों के प्रति मजबूत बनाए रखा।’’

उल्लेखनीय है कि पूजा भट्ट अपनी शराब की लत पर खुलकर बात करती हैं और उन्होंने कहा था कि वह इस नशे को छोड़ना चाहती है क्योंकि उन्हें इसकी लत लग गई है और वह स्वयं इसे स्वीकार करती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Actress Pooja Bhatt celebrates fourth anniversary of quitting alcohol

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे