लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री पूजा बेदी कोरोना वायरस से संक्रमित, कहा - टीका ना लगवाना ‘‘निजी निर्णय’’

By भाषा | Updated: October 18, 2021 17:30 IST

Open in App

मुंबई, 18 अक्टूबर अभिनेत्री पूजा बेदी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं और उन्होंने कहा कि वह स्वस्थ होने के लिए स्वयं की प्रतिरोधक क्षमता, वैकल्पिक उपचार और अन्य स्वास्थ्य उपायों का इस्तेमाल करेंगी। टीकाकरण के बारे में नकारात्मक बातें साझा करने के लिए अभिनेत्री को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था।

बेदी ने रविवार शाम इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए जानकारी दी कि उनके मंगेतर एवं उद्योगपति मानेक कॉन्ट्रैक्टर और उनके घरेलू सहायक भी संक्रमित पाए गए हैं। दिग्गज फिल्म कलाकार कबीर बेदी और दिवंगत भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना प्रोतिमा की बेटी पूजा बेदी ने लिखा, ‘‘ मैं आखिरकार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई। मैंने खुद ही टीका ना लगवाने का निर्णय किया और अपनी प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता, वैकल्पिक उपचार और स्वास्थ्य उपायों को अपनाने का फैसला किया । आप वह करें जो आपके लिए ठीक हैं। सतर्क रहें। घबराए नहीं। हम तंदरुस्त होने पर ध्यान दे रहे हैं। उम्मीद है कि कुछ दिनों में ठीक हो जाएंगे। यह मेरे लिए सहज रहने का सबसे सही तरीका है। मैं कई महीनों से काफी काम कर रही थी और यह आराम करने तथा धैर्य रखने के लिए, भगवान का दिया मुझे एक मौका है।’’

अभिनेत्री 1992 की हिट फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘बिग बॉस’, और ‘ फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ और टॉक शो ‘जस्ट पूजा’ के लिए जानी जाती हैं। बेदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी।

पूजा बेदी ने अगस्त में, टीकाकरण को ‘‘अतार्किक और भयावह’’ करार दिया था। अभिनेत्री ने सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की आलोचना की थी। उनका कहना था कि अगर 99 फीसदी लोग टीका लेकर या बिना लिए भी ठीक हो रहे हैं तो सरकार को चाहिये कि वह उन लोगों को पृथक करने, टीकाकरण करने और मास्क पहनाने पर जोर दे जो अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं और खतरे के दायरे में आते हैं। पूरी दुनिया के लिए टीकाकरण की जरूरत नहीं है और टीका नहीं लेने वालों के खिलाफ भेदभाव की तो बिल्कुल जरूरत नहीं है। यह अतार्किक और डरावना है।

देश में वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल में, गोवा में ‘स्पीडबोट’ की सवारी का आनंद लेते हुए एक वीडियो साझा करने को लेकर भी अभिनेत्री की काफी आलोचना की गई थी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 13,596 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,40,81,315 हो गई। वहीं देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 1,89,694 हो गई है, जो 221 दिन में सबसे कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव