लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री नीतू कपूर कोविड-19 से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 10, 2020 15:59 IST

Open in App

मुंबई, 10 दिसंबर बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने खुद को पृथक कर लिया है और फिलहाल वह 'बेहतर महसूस' कर रही हैं।

चार दिसंबर को कपूर परिवार के करीबी सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया था कि चंडीगढ़ में फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ की शीटिंग के दौरान 62 वर्षीया अभिनेत्री कोविड-19 से संक्रमित हो गई थीं।

अपने अभिनेता-बेटे रणबीर कपूर द्वारा जरूरी इंतजाम किए जाने के बाद मुंबई लौटी नीतू कपूर ने आज इंस्टाग्राम पर अपने स्वास्थ्य के बारे में यह जानकारी साझा की।

उन्होंने एक बयान में कहा,“इस सप्ताह की शुरुआत में मैं कोविड-19 से संक्रमित पाई गई थी।''

उन्होंने कहा''सभी सुरक्षा उपायों का पालन किया जा रहा है और तत्काल मदद के लिए मैं अधिकारियों का आभार व्यक्त करती हूं। मैं पृथकवास में हूं और अपने डॉक्टर की सलाह पर दवा ले रही हूं और फिलहाल बेहतर महसूस कर रही हूं।”

उन्होंने कहा,“कृपया सुरक्षित रहें, मास्क पहनें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें। ध्यान रखें।”

नीतू कपूर के अलावा फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ के अभिनेता वरुण धवन और फिल्म निदेशक राज मेहता भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी