लाइव न्यूज़ :

चुनाव प्रचार में नगमाः भीड़ में शख्स ने मौका पाकर की थी बदसलूकी, MLA पर लगा था किस की कोशिश का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2018 22:44 IST

फिल्म अभिनेत्री नगमा ने कांग्रेस प्रत्याशी महंत राजेंद्र भारती के समर्थन में केडी गेट से रोड शो प्रारंभ किया।

Open in App

फिल्म अभिनेत्री व कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक नगमा ने उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी महंत राजेंद्र भारती के समर्थन में रोड शो किया।

यहां उन्होंने कहा कि, “समाज के सभी वर्गों के हितेषी एकमात्र कान्ग्रे पार्टी हैं और देश में विकार का आधार देने वाली भी कांग्रेस पार्टी हैं इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी महंत राजेंद्र भारती ने अपने विधायक कार्यकाल में शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य करवाए हैं।” 

उन्होंने आगे जोड़ा, "इस शहर की गौरवशाली परंपरा को आगे भी वह बढाएँगे जनता इन्हें भरी मतों से विजयी बनाये"।

फिल्म अभिनेत्री नगमा ने कांग्रेस प्रत्याशी महंत राजेंद्र भारती के समर्थन में केडी गेट से रोड शो प्रारंभ किया।

इस दौरान अपार जनसमूह उमड़ पड़ा और जगह-जगह कांग्रेस प्रत्याशी महंत भारती तथा नगमा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

इसके पश्चात् केडी गेट से महंत भारती ने फिल्म अभिनेत्री नगमा के रोड शो में शामिल होकर जनता से संपर्क किया और बाद मे मोहनपुरा चौराहा, नई दिल्ली कॉलोनी पहुंचे।

इसके बाद मोहनपुरा, कुत्ता बावड़ी, मुल्लापुरा सदावल, सीवेज फार्म, क्षिप्रापुरा, नाग तलाई, रणजीत हनुमान, दानीगेट, डगर की घाटी, बिलोटिपुरा, गोंसा दरवाजा, खटिकवाडा तथा बड़ा रोज़ा क्षेत्र में जनसंपर्क किया।

इस जनसंपर्क के दौरान जनता ने महंत भारती को विजयी होने का आशीर्वाद प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री नगमा पहले भी कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार करती रही हैं।

लेकिन इसमें उन्हें कई बार बदसलूकी का सामना करना पड़ा है। कई मौकों पर भीड़ का फायदा उठाकर लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की कोशिश की। एक दफे अपने ही एमएलए पर भीड़ के दौरान अपने करीब खींचने के भी आरोप लग चुके हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे