लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री सांसद नुसरत जहां ने कहा, निखिल जैन के साथ शादी कानूनी नहीं

By भाषा | Updated: June 9, 2021 22:20 IST

Open in App

कोलकाता, नौ जून लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेत्री तथा तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां ने बुधवार को दावा किया कि कारोबारी निखिल जैन के साथ उनकी शादी कानूनी नहीं बल्कि लिव-इन-रिलेशनशिप है क्योंकि तुर्की में हुई उनकी शादी को भारतीय कानून के अनुसार मान्यता नहीं मिली है।

बताया जा रहा है कि जहां हाल ही में कई बार अभिनेता तथा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे यश दास गुप्ता के साथ डेटिंग कर रही हैं।

अभिनेत्री ने एक बयान जारी किया कि चूंकि जैन के साथ उनकी शादी तुर्की विवाह नियम के तहत हुई थी, इसलिये यहां यह शादी अवैध है।

जहां के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जैन ने पत्रकारों से कहा, ''मैं कुछ नहीं कहना चाहता। सबकुछ अदालत तय करेगी। मामला अदालत में है।''

जहां ने अपने बयान में यह दावा भी किया, ''चूंकि यह अंतरधार्मिक विवाह था, लिहाजा इसे भारत में विशेष विवाह अधिनियम के तहत मान्यता की जरूरत है, जो अभी नहीं मिली है। कानून के अनुसार यह विवाह नहीं बल्कि एक संबंध या लिव-इन-रिलेशनशिप है।''

जैन के हालिया बयान कि वह जहां से तलाक लेना चाहते हैं । इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से सांसद जहां ने कहा, ''उपरोक्त कारणों के चलते तलाक का सवाल ही पैदा नहीं होता।''

उन्होंने आरोप लगाया, ''हमारा अलगाव बहुत पहले हो चुका था, लेकिन मैंने इस बारे में बात नहीं की क्योंकि मैं अपने निजी जीवन को अपने तक ही रखना चाहती थी। लिहाजा, मीडिया या कोई व्यक्ति जिससे मेरा कोई संबंध नहीं है, वह अलगाव के आधार पर मुझ पर सवाल न उठाए। कथित विवाह कानूनी, वैध या मान्य नहीं है।''

जहां ने 2019 में तुर्की में जैन से शादी की थी, जिसमें चुनिंदा लोग शरीक हुए थे।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी के टिकट पर जीत हासिल करने वाली जहां ने बाद में कोलकाता के पांच सितारा होटल में भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया था, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शरीक हुए थे।

नुसरत ने शादी में दरार की अटकलों और इन खबरों के बीच यह बयान जारी किया है कि वह अलग रह रही हैं और गर्भवती हैं।

बयान में कह गया है, ''किसी काम या आराम के लिये मेरे किसी जगह जाने पर उन लोगों के चिंता करने की जरूरत नहीं है जिनसे मैं अलग हुई हूं। 'किसी' के दावों के विपरीत, मैं अपने सारे खर्च खुद ही उठाती हूं। ''

उन्होंने कहा कि वह अपने निजी जीवन या व्यक्ति के बारे में कोई बात नहीं करेंगी, जिनसे उनका संबंध न हो।

बयान में कहा गया है, ''लिहाजा, खुद को सामान्य व्यक्ति कहने वाले लोगों को ऐसी किसी भी बात से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिये, जिससे उनका कोई संबंध न हो। मैं मीडिया से अनुरोध करती हूं कि गलत व्यक्ति से सवाल पूछने से बचें, जो बहुत पहले से मेरे जीवन का हिस्सा नहीं है...मैं मीडिया के अपने मित्रों से आग्रह करती हूं कि वे ऐसे लोगों और परिस्थितियों को अनावश्यक भाव न दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह