लाइव न्यूज़ :

फर्जी कोविड टीका लेने के बाद अदाकारा-सांसद मिमी चक्रवर्ती बीमार

By भाषा | Updated: June 26, 2021 15:29 IST

Open in App

कोलकाता, 26 जून कोविड-19 का नकली टीका लेने के कुछ दिन बाद अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती शनिवार को बीमार पड़ गयीं। सूत्रों ने इस बारे में बताया।

यादवपुर की सांसद का उपचार करने वाले डॉक्टर ने कहा कि उनकी अस्वस्थता को कुछ दिन पहले लिए गए फर्जी टीका से जोड़ना अभी जल्दबाजी होगी। अदाकारा के करीबी सूत्रों ने बताया कि चक्रवर्ती सुबह में अपने आवास पर गंभीर रूप से बीमार हो गयीं और उनके घरेलू सहायक ने डॉक्टर को इसकी सूचना दी।

पित्ताशय और यकृत संबंधी समस्याओं का सामना कर रहीं चक्रवर्ती के शरीर में पानी की कमी हो गयी और पेट में दर्द हो रहा था और रक्त चाप भी गिर गया। सूत्र ने बताया, ‘‘मिमी चक्रवर्ती की हालत अब स्थिर है और घर पर ही उनका उपचार चल रहा है। वह हाइपरटेंशन का भी सामना कर रही हैं। चक्रवर्ती का इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा कि उनकी बीमारी को फर्जी टीका से जोड़ना जल्दबाजी होगी क्योंकि वह पहले से ही यकृत की समस्या का सामना कर रही थीं।’’

चक्रवर्ती के खुलासे के बाद फर्जी टीकाकरण गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। अदाकारा फर्जी टीका के किसी संभावित दुष्प्रभाव के विश्लेषण के लिए एक जांच करवाएंगी। एक वीडियो संदेश में बृहस्पतिवार को मिमी ने लोगों से नहीं घबराने की अपील की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है