लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री लीना पॉल की हिरासत 200 करोड़ के धनशोधन मामले में बढ़ी

By भाषा | Updated: October 16, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर दिल्ली की एक अदालत ने यहां एक कारोबारी की पत्नी से 200 करोड़ की वसूली से जुड़े धनशोधन के मामले में अभिनेत्री लीना पॉल की हिरासत में पूछताछ की अवधि शनिवार को एक हफ्ते के लिये बढ़ा दी।

पॉल को हिरासत में पूछताछ की अवधि खत्म होने पर अदालत के समक्ष पेश किया गया था और विशेष न्यायाधीश प्रवीन सिंह ने उसकी ईडी को दी गई हिरासत एक और हफ्ते के लिये बढ़ा दी।

अदालत इससे पहले पॉल के पति सुकेश चंद्रशेखर को भी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज चुकी है। दंपत्ति ने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिवेंद्र मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह को कथित तौर पर ठगा था।

जांच एजेंसी ने पॉल की हिरासत अवधि सात दिन के लिये बढ़ाने का अनुरोध किया था।

न्यायाधीश ने कहा, “प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी लीना मारिया पॉल न केवल अपराध की आय की लाभार्थी थी, बल्कि स्पष्ट रूप से अपराध की आय के लेनदेन में सक्रिय भूमिका निभा रहा थी, इसे अनपेक्षित धन के रूप में पेश कर रही थी और मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ मिलकर काम कर रही थी।”

न्यायाधीश ने कहा कि धन के लेन-देन की पूरी कड़ी का निर्धारण अब भी अधूरा है, और यदि आरोपी को आगे पुलिस हिरासत नहीं दी जाती है, तो जो कड़ियां जोड़ी जानी हैं वह जुड़ नहीं पाएंगी।

न्यायाधीश ने कहा, “मैं इस के अनुसार पाता हूं कि इस आरोपी की और पुलिस हिरासत जरूरी है और उसे 23 अक्टूबर, 2021 तक पुलिस हिरासत में भेजा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे