लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री लीला मारिया पॉल, प्रेमी सुकेश चंद्रशेखर ईडी की तीन दिन की हिरासत में

By भाषा | Updated: October 9, 2021 18:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर दिल्ली की एक अदालत ने यहां एक कारोबारी की पत्नी से 200 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े धन शोधन के मामले में अभिनेत्री लीला मारिया पॉल और उनके प्रेमी सुकेश चंद्रशेखर को प्रवर्तन निदेशालय की तीन दिन की हिरासत में भेज दिया है।

इस प्रेमी युगल ने फोर्टिस हेल्थकेयर प्रोमोटर शिवेंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह को कथित तौर पर ठगा था।

इससे पहले ईडी ने चंद्रशेखर और पॉल को धन शोधन रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने उन्हें लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोपों पर पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद से वे जेल में बंद हैं।

अदालत को दी अर्जी में ईडी के विशेष लोक अभियोजक अतुल त्रिपाठी ने दावा किया कि आरोपियों से 14 दिन तक हिरासत में पूछताछ आवश्यक है ताकि यह पता लगाया जा सकें कि धन शोधन में और कौन लोग शामिल है तथा यह कैसे और किसके द्वारा किया गया।

ईडी ने दावा किया कि आरोपी जानबूझकर सबूत छिपा रहे हैं और अपराध में धन के लेनदेन का पता लगाने के लिए उनसे हिरासत में पूछताछ करना जरूरी है।

जांच एजेंसी ने कहा, ‘‘मौजूदा मामले का एक तार्किक निष्कर्ष निकालने के लिए मामले की प्रभावी जांच के वास्ते हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है।’’

विशेष न्यायाधीश अनिल अंतिल ने दोनों को ईडी की तीन दिन की हिरासत में भेजने का आदेश दिया और कहा, ‘‘रिकॉर्ड से यह पता चलता है कि आरोपी चंद्रशेखर और पॉल उनके द्वारा किए गए कथित अपराध के सरगना हैं।’’

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अदिति सिंह की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की थी जिसके आधार पर यह मामला दायर किया गया। शिकायत में कहा गया है कि पिछले साल जून में एक व्यक्ति ने अपने आप को कानून मंत्रालय का वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए पैसों के बदले में उनके पति की जमानत कराने में मदद करने की पेशकश की, जो उस समय जेल में थे।

शिवेंदर सिंह को 2019 में रेलीगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड में धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि 21 मामलों में आरोपी चंद्रशेखर ने अदिति सिंह को फोन किया था। उसे अगस्त में गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना के समय चंद्रशेखर दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद था और जेल के भीतर से ही वसूली गिरोह चला रहा था। पुलिस ने बाद में चंद्रशेखर की मदद करने के लिए उसके दो साथियों और रोहिणी जेल के दो वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया था।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कनॉट प्लेस में एक बैंक का प्रबंधक तथा उसके दो साथी धन के संदिग्ध लेनदेन और नकदी की व्यवस्था करने में शामिल थे। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। अगस्त में ईडी ने चंद्रशेखर के परिसरों पर छापा मारा था। उसने दावा किया था कि चंद्रशेखर एक ‘‘शातिर ठग’’ है और दिल्ली पुलिस कथित आपराधिक षडयंत्र, धोखाधड़ी और 200 करोड़ रुपये की वसूली मामले में उसकी जांच कर रही है।

ईडी ने इस मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का बयान भी दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे