लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री काम्या पंजाबी कांग्रेस में शामिल हुईं

By भाषा | Updated: October 28, 2021 15:59 IST

Open in App

मुंबई, 28 अक्टूबर टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गई हैं और उन्हें कहा है कि वह पार्टी नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के मार्गदर्शन में काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

पंजाबी, ''बनूं मैं तेरी दुल्हन'', ''मर्यादा'' और ''शक्ति'' जैसे टीवी शो में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। बुधवार को मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप की उपस्थिति में वह पार्टी में शामिल हो गईं।

पंजाबी (42) ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर जगताप और राजनीतिक कार्यकर्ता-स्तंभकार तहसीन पूनावाला को टैग करते हुए समारोह की तस्वीरें साझा कीं।

उन्होंने लिखा, ''मेरे नये सफर की सुंदर शुरुआत! इतनी गर्मजोशी से स्वागत के लिए भाई जगताप और तहसीन पूनावाला का बहुत-बहुत धन्यवाद। राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में काम करने के लिए उत्सुक हूं।'' .

पूनावाला ने भी कांग्रेस में अभिनेत्री का स्वागत किया और लिखा कि उन्हें विश्वास है कि पंजाबी ''लोगों की बेहतर सेवा'' करेंगी।

पंजाबी 2013 में रियलिटी शो ''बिग बॉस'' में एक प्रतियोगी के रूप में भी दिखाई दी थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन