लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री जेनिफर विंगेट कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: July 22, 2021 18:35 IST

Open in App

मुंबई, 22 जुलाई अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और पृथकवास में रह रही हैं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को बताया कि उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और वह ‘बिल्कुल ठीक’ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ जानकारी, बिल्कुल सही है। कोरोना मुझ तक पहुंच गया और मैं संक्रमित हो गई। लेकिन आपको बता दूं कि मुझमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और मैं बिल्कुल ठीक हूं। इसलिए मुझको लेकर परेशान और चिंतित न हों।’’

अभिनेत्री ‘दिल मिल गए’, ‘बेहद’ और ‘बेपनाह’ जैसे लोकप्रिय शो में काम करने के लिए मशूहर हैं। उन्होंने लगातार प्यार जताने के लिए अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार मुंबई में बुधवार को कोविड-19 के 435 नए मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?