लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस लगातार दूसरे दिन ईडी के सामने पेश हुईं, सुकेश चंद्रशेखर की सहयोगी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 9, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले में बृहस्पतिवार को कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर की एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया और जांच के सिलसिले में अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत पिंकी इरानी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, इरानी कथित रूप से जांच सहयोग नहीं कर रही थीं, इसलिए उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

जांच एजेंसी ने इससे पहले चंद्रशेखर, उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल और दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया था।

इस बीच, फर्नांडिस (36) धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं।

ईडी जैकलिन से चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ जारी धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ कर रही है। इससे पहले बुधवार को उनसे एजेंसी के कार्यालय में लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी।

एजेंसी पहले भी इस मामले के संबंध में दो बार जैकलिन से पूछताछ कर चुकी है। उन्हें और चंद्रशेखर को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई है।

गौरतलब है कि चंद्रशेखर और उनकी पत्नी पॉल के खिलाफ 200 करोड़ रुपये से अधिक के धन शोधन का मामला दर्ज है। आरोप पत्र में दावा किया गया था कि चंद्रशेखर ने जैकलिन को कई महंगे उपहार दिए थे। चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह समेत कुछ लोगों से भी धोखाधड़ी करने के आरोप हैं।

जैकलिन के प्रवक्ता ने पहले कहा था कि अभिनेत्री बतौर एक गवाह एजेंसी के समक्ष बयान दर्ज करा रही हैं।

ईडी ने 5 दिसंबर को जैकलिन को मुंबई हवाई अड्डे पर विदेश जाने से रोक दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग