लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 5, 2021 12:18 IST

Open in App

मुम्बई, पांच अप्रैल अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं।

अभिनेत्री (31) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी कि वह अभी पृथक-वास में रह रही हैं और चिकित्सकों की सलाह का पालन कर रही हैं।

फिल्म ‘दुर्गामती’ की अदाकारा ने उनके सम्पर्क में आए सभी लोगों से कोरोना वायरस संबंधी जांच कराने का आग्रह भी किया है।

पेडनेकर ने लिखा, ‘‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हूं। अभी मुझमें मामूली लक्षण हैं, लेकिन ठीक महसूस कर रही हूं और घर पर ही पृथक-वास में रह रही हूं। मैं चिकित्सकों और स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा दी गई सभी सलाह का पालन कर रही हूं। अगर आप मेरे सम्पर्क में आए हैं, तो कृपया तुरंत जांच करा लें।’’

पेडनेकर ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अपने प्रशंसकों से सतर्क रहने का आग्रह भी किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘कृपया मौजूदा स्थिति को हल्के में ना लें, मैं सभी एहतियात बरतने के बाद भी संक्रमित हो गई हूं। मास्क पहनें, हाथ धोएं, सामाजिक दूरी बनायें और अपने आम व्यवहार के प्रति सचेत रहें।’’

मुम्बई में रविवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 11,163 नए मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर कुल 4,52,445 हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन