मंदिर के रीति-रिवाजों का उल्लंघन करने की आरोपी अभिनेत्री गिरफ्तार
By भाषा | Updated: September 12, 2021 00:08 IST2021-09-12T00:08:20+5:302021-09-12T00:08:20+5:30

मंदिर के रीति-रिवाजों का उल्लंघन करने की आरोपी अभिनेत्री गिरफ्तार
तिरुवल्ला, 11 सितंबर केरल में एक पारंपरिक नौका में जूते पहनकर चढ़ने के बाद मंदिर के रीति-रिवाजों का उल्लंघन करने के आरोप में जांच का सामना कर रही मलयालम टीवी धारावाहिक की एक अभिनेत्री को शनिवार को गिरफ्तार करके उसका बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि निमिषा और कथित तौर पर तस्वीरें खींचने में उनकी मदद वाले दोस्त का बयान दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें थाने में जमानत देकर रिहा कर दिया गया।
पुलिस ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''पहले हमने मामला दर्ज किया था। आज हमने उन्हें थाने बुलाकर गिरफ्तार किया। बयान दर्ज किये जाने के बाद थाने में जमानत देकर रिहा कर दिया।''
निमिषा ने बुधवार को फोन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अज्ञात लोगों द्वारा गाली-गलौज और धमकी देने की शिकायत की थी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।