लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री अनन्या पांडे बयान दर्ज कराने के लिए एनसीबी के सामने पेश हुईं

By भाषा | Updated: October 21, 2021 18:06 IST

Open in App

मुंबई, 21 अक्टूबर अभिनेत्री अनन्या पांडे बृहस्पतिवार को यहां स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के सामने पेश हुईं। केंद्रीय एजेंसी ने मादक पदार्थ मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के खिलाफ जांच के दौरान कथित तौर पर व्हाट्सएप चैट में उनका नाम पाया था। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अनन्या के पिता चंकी पांडे उनके साथ दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी कार्यालय गए, जहां वे शाम लगभग चार बजे पहुंचे।

एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई क्रूज पोत से मादक पदार्थ जब्त किये जाने संबंधी मामले की जांच कर रही है। इस मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि एनसीबी की क्षेत्रीय इकाई आज सुबह बांद्रा में अनन्या पांडे के आवास पर गई और उन्हें बाद में दिन में अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया।

सूत्रों ने कहा कि अनन्या का नाम उनके और आर्यन खान के बीच हुई कुछ व्हाट्सएप चैट कथित तौर पर मोबाइल फोन में पाए जाने के बाद सामने आया। सूत्रों ने कहा कि इससे पहले दिन में, एनसीबी के अधिकारियों ने उसका मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिया था।

सूत्रों ने कहा कि अनन्या को दोपहर में एनसीबी के सामने पेश होने के लिए कहा गया। इसी के अनुसार वह अपने पिता चंकी पांडे के साथ एनसीबी अधिकारियों के सामने पेश हुई।

हालांकि, एनसीबी के अधिकारियों ने मामले में उनकी भूमिका, यदि कोई है, के बारे में अभी तक स्पष्ट नहीं किया है। एनसीबी कार्यालय के बाहर पुलिस की भारी तैनाती थी और वहां बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि एनसीबी ने मुंबई तट पर एक क्रूज पोत पर छापा मारा था और चरस सहित मादक पदार्थ जब्त करने का दावा किया था। इसके बाद आर्यन खान को तीन अक्टूबर को कुछ अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

एक अधिकारी ने कहा कि एनसीबी की एक टीम आज दोपहर उपनगर बांद्रा में शाहरुख खान के आवास ‘मन्नत’ भी गई और उनसे मामले की जांच से संबंधित कुछ सामग्री मांगी।

शाहरुख खान ने बृहस्पतिवार की सुबह अपने बेटे आर्यन खान से मुंबई के आर्थर रोड जेल में मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह