लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री अमीषा पटेल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के बाद ठीक हुआ

By भाषा | Updated: January 5, 2021 21:49 IST

Open in App

मुंबई, पांच जनवरी महाराष्ट्र पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने अमीषा पटेल के हैक हुए इंस्टाग्राम अकाउंट को मंगवलार को ठीक कर दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अभिनेत्री ने पुलिस को बताया था कि उन्हें कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर संदिग्ध रूप से इंस्टाग्राम की ओर से संदेश आया था और जब उन्होंने संदेश के साथ आए लिंक पर क्लिक किया तो वह एक फर्जी साइट पर पहुंच गईं, जिसके बाद अकाउंट पर से उनका नियंत्रण खो गया।

अधिकारी ने कहा , ''उन्होंने सोमवार को शिकायत की। हैकर ने अकाउंट को ब्लॉक कर उस पर मौजूद सामग्री को डिलीट कर दिया। हमने इंस्टाग्राम से संपर्क कर सभी सामग्री के साथ अकाउंट को बहाल करवाया।''

उन्होंने कहा , ''वह फर्जी लिंक नीदरलैंड के यूआरएल से भेजा गया था जबकि उसके आईपी एड्रेस की लोकेशन तुर्की मिली है। अभिनेता शरद केलकर ने भी इसी प्रकार अपने अकाउंट से नियंत्रण खो दिया है। उसे ठीक करने के प्रयास जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र