बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने पर अभिनेता विवेक ओबरॉय का चालान

By भाषा | Updated: February 19, 2021 22:37 IST2021-02-19T22:37:13+5:302021-02-19T22:37:13+5:30

Actor Vivek Oberoi invoked for riding a bike without a helmet | बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने पर अभिनेता विवेक ओबरॉय का चालान

बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने पर अभिनेता विवेक ओबरॉय का चालान

मुंबई, 19 फरवरी मुंबई यातायात पुलिस ने हेलमेट पहने बिना बाइक चलाने का वीडियो साझा किए जाने के बाद फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय का 500 रुपये का चालान किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अभिनेता का चालान जारी करने वाले सांताक्रूज यातायात संभाग के अधिकारी ने कहा कि ओबरॉय ने मास्क भी नहीं पहना हुआ था जोकि कोविड-19 महामारी के दौरान अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि अभिनेता ने रविवार को यह वीडियो साझा किया था, जिसके बाद उनका चालान किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Actor Vivek Oberoi invoked for riding a bike without a helmet

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे