लाइव न्यूज़ :

अभिनेता विद्युत जामवाल ने फिल्म ‘खुदा हाफिज’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू की

By भाषा | Updated: July 22, 2021 14:40 IST

Open in App

मुंबई, 22 जुलाई अभिनेता विद्युत जामवाल ने 2020 में आई एक्शन फिल्म ‘खुदा हाफिज’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू कर दी है।

इस फिल्म का नाम ‘खुदा हाफिज चैप्टर-2 अग्नि परीक्षा’ होगा और इसका निर्देशन फारुक कबीर करेंगे। इसका निर्माण ‘पैनोरमा स्टूडियो’ के बैनर तले किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग पहले मुंबई और फिर लखनऊ में की जाएगी।

फिल्म ‘खुदा हाफिज’ पिछले साल ‘डिज़्नी+ हॉटस्टार’ पर रिलीज हुई थी। फिल्म में विद्युत की पत्नी की भूमिका शिवलीका ओबेरॉय ने निभाई थी। फिल्म में विद्युत की पत्नी का अपहरण हो जाता है और वह अपनी पत्नी को बचाने के लिए किन मुश्किलों का सामना करते हैं, यही फिल्म की कहानी है।

विद्युत ने एक बयान में कहा, ‘‘ सीक्वल खास है क्योंकि यह हमारे पूर्व में किए काम की सफलता का प्रमाण है...‘खुदा हाफिज चैप्टर-2 अग्नि परीक्षा’ एक ऐसे दम्पत्ति की कहानी है, जिसे सामाजिक दबाव के कारण कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा